Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से दो लोग झुलसे

आग से दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग संदिग्ध हालत में आग से झुलस गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी के छत्रपति कालौनी निवासी 80 वर्षीय नफीसाबेगम पत्नी अब्दुल रहीश अपने घर पर रात्रि में खाना बना रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में कपडों में आग लगने से वह झुलस गयी। जिसको आग से बचाने के बाद परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहाॅ उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना सिरसागंज क्षेत्र के अ्रगदपुर निवासी 30 वर्षीय सन्तोष पुत्र हरीशचन्द्र ने भी आज सुबह संदिग्ध हालत में आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। युवक के शरीर से आग की लपटों को उठता देख परिजनों के पैर खडे हो गये। आग से बचाने के बाद उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहां उसका भी उपचार किया गया।